PAYTM ने लांच किया अपना फिजिकल डेबिट कार्ड


पेटीएम की शुरुवात वैसे तो काफी पहले हो चुकी थी लेकिन demonetization के बाद इसका सबसे ज्यादा उपयोग होना शुरू हुआ था। देश में e payment को बढ़ावा देने में इसका योगदान सबसे ज्यादा रहा है। श्यादा इसकी का नतीजा है कि आज पेटीएम ने डिजिटल पेमेंट प्लेटफॉर्म यानी पेटीएम ने अपना पेमेंट्स बैंक लांच कर दिया है। जिसके ऑनलाइन शॉपिंग पर कोई चार्जेज नहीं है इसके आलावा कोई न्यूनतम शुल्क भी नहीं है।



अब पेटीएम पेमेंट बैंक ने रुपे आधारित डिजिटल लाने की भी तैयारी शुरू कर दी है। इसके तहत पेटीएम ने नेशनल पेमेंट कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (एनपीसीआई) के साथ हाथ मिला लिया है। इसके बाद पेटीएम से जरिए आप उन सभी जगहों पर भुगतान कर सकेंगे, जहां पर क्रेडिट या डेबिट कार्ड लिया जाता है। पेटीएम का यह डेबिट कार्ड उन सभी ग्राहकों को दिया जाएगा, जिनका पेटीएम के पेमेंट बैंक में खाता है।



इसके साथ ही इसके क्रेडिट या डेबिट कार्ड पर खाता धारक का नाम, 16-नंबर की संख्या, समाप्ति तिथि और सीवीवी संख्या होगी। यही नहीं इससे आप ऑनलाइन शॉपिंग भी आसानी से कर सकते हैं। आइए जानते हैं कैसे खोलें पेटीएम पेमेंट बैंक में खाता। 
स्टेप 1: सबसे पहले आपको पेटीएम ऐप का लेटेस्ट वर्ज़न डाउनलोड करना होगा। इसके बाद ऐप खोलें और फिर बैंक अकाउंट आाइकन पर क्लिक करें। 

स्टेप 2: उसी पेज पर आपको वर्चुअल डेबिट कार्ड, बैलेंस, सेविंग अकाउंट डिटेल्स मिलेंगी। उसके नीचे आएंगे तब आपको Debit&ATC card का ऑप्शन दिखेगा। 


स्टेप 3: इस ऑप्शन पर टैप करने पर आपको वर्चुअल डेबिट कार्ड, कार्ड को ब्लॉक करने का ऑप्शन, और "कार्ड के लिए रेक़ुएस्ट " का ऑप्शन देखेंगे।

स्टेप 4: अब रेक़ुएस्ट कार्ड पर टैप करें

स्टेप 5: इस पर टैप करने से आप दूसरे पेज पर पहुंच जाएंगे। जहाँ आपको कार्ड की डिटेल्स और एड्रेस दिखेगा। और अगर आपको यहाँ पर एड्रेस बदलना है तो आप वह भी कर सकते हैं। 

स्टेप 6: अब अगर आप अपनी दी गयी जानकारी से आप संतुष्ट है तो आप टैप करके आगे बढे और 120 रुपये का भुगतान करें।

स्टेप 7: एक बार यह सब हो जाने के बाद आपका फिजिकल डेबिट कार्ड कुछ दिनों के अंदर आपके बातये हुए एड्रेस पर पहुंच जाएगा। 

स्टेप 8: फिज़िकल डेबिट कार्ड का इस्तेमाल आप किसी भी बैंक के एटीएम से कॅश निकालने के लिए कर सकते हैं। यह सुविधा अभी सिर्फ मेट्रो शहरों में है जैसे मुंबई, नई दिल्ली, चेन्नई, बेंगलुरु, कोलकाता और हैदराबाद। इसके साथ उपभोगता के द्वारा किये गए पहले तीन विथ्ड्रॉअल पर कोई शुल्क नहीं है। लेकिन उसके बाद के किये गए लेनदेन पर 20 रुपए शुल्क लिया जाएगा। इसके साथ मिनी स्टेटमेंट, बैलेंस चेक या पिन बदलने के लिए 5 रुपए शुल्क लिया जाएगा।
PAYTM ने लांच किया अपना फिजिकल डेबिट कार्ड PAYTM ने लांच किया अपना फिजिकल डेबिट कार्ड Reviewed by Sumeet Dhiman on February 13, 2018 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.