वैसे तो आजकल सभी लोगों के पास मोबाइल में रोज का 1 जीबी डाटा वाला पैक है लेकिन फ्री की चीजें किसे अच्छी नहीं लगतीं, हालांकि यह जरूरी नहीं है कि हमेशा में फोन में इंटरनेट का पैक एक्टिवेट हो। तो चलिए आज हम आपको फ्री वाई-फाई का पता लगाने के 3 तरीके बताते हैं।
Instabridge
Instabridge एक ऐप है जिसकी मदद से आप पब्लिक वाई-फाई से जुड़ सकते हैं। इस ऐप की खासियत है कि यह सबसे फास्ट नेटवर्क से कनेक्ट करता है। इसके अलावा अगर नेटवर्क नहीं मिलता है तो यह ऐप ऑटो मोबाइल नेटवर्क पर आ जाता है ताकि कनेक्टिविटी बनी रहे।
फेसबुक
आप अपने फेसबुक ऐप से भी फ्री वाई का पता लगा सकते हैं। इसके लिए फेसबुक ऐप के राइट साइड में दिख रहे तीन डॉट पर क्लिक करें। अब नीचे स्क्रॉल करने पर फाइंड Wi-Fi का ऑप्शन दिखेगा। उस पर क्लिक करने पर आपको फ्री वाई-फाई की पूरी लिस्ट दिख जाएगी।
WeFi
वेफी एक ऐप है जो आपको आपके आसपास मौजूद फ्री वाई-फाई का पता बताता है। इसकी सबसे खास बात यह है कि अगर यह ऐप आपके फोन में है तो आपका फोन खुद ही फ्री वाई-फाई से कनेक्ट हो जाएगा, इसके लिए आपको सर्च करने की जरूरत नहीं है। इसे आप प्ले-स्टोर से फ्री में डाउनलोड कर सकते हैं।
फ्री में WiFi चलाना चाहते हैं तो नोट कर लें ये 3 तरीके
Reviewed by Sumeet Dhiman
on
February 04, 2018
Rating:
Reviewed by Sumeet Dhiman
on
February 04, 2018
Rating:

No comments: