जब आप मोबाइल का यूज़ करते है तो उसमे अपने कई पर्सनल फोटो या वीडियो सेव रहते है और ज्यादातर फाइल आपके SD Card में मौजूद रहती हैं लेकिन कई बार आपका एसडी कार्ड खराब हो जाता है. ऐसे में हम सोचते है कि उस कार्ड में मौजूद हमारा डेटा भी डिलीट हो गया होगा.
तो आप जिस भी चीज से डेटा को रिकवर करना चाहते है उस पर मार्क लगाकर स्टार्ट पर क्लिक करना है यहां सबसे पहले क्विक स्कैनिंग की प्रोसेस होती है अगर इस प्रोसेस में आपकी फोटो या जो भी डेटा है वो आ जाता है तो अच्छी बात है लेकिन क्विक स्कैन पर डेटा नहीं आ पा रहा है तो आपको डीप स्कैन करना पड़ेगा.
डीप स्कैन प्रोसेस में आपका काफी समय लग सकता है जब ये प्रोसेस पूरी हो जाती है तो आपके फोटो या जो भी आपका डेटा है वो सभी रिकवर हो जायेगा. एक बार ये प्रोसेस पूरी हो जाने पर आप सभी फाइल को एक साथ मार्क लगाकर रिकवर कर सकते एक फिर एक एक फोटो या फाइल पर मार्क लगाकर उसे रिकवर कर सकते हैं इसके बाद आपको डेस्टिनेशन को सेलेक्ट करना है जिसमें आप अपनी फाइल को कहाँ सेव करना चाहते हैं.
तो इस तरह अब आप जान गए होंगे कि खराब SD Card से Data को रिकवर कैसे करे Wondershare Data Recovery सॉफ्टवेयर से आप बहुत आसानी से किसी भी ख़राब या ठीक एसडी कार्ड, पेन ड्राइव से अपने फोटो, वीडियो या ऑडियो जैसे डेटा को रिकवर कर सकते हैं. आपको बता दे कि Wondershare के कई सॉफ्टवेयर हैं जिनमें से एक वीडियो एडिटिंग का सॉफ्टवेयर है जो इन्टरनेट पर काफी मशहूर है.
अगर आप एसडी कार्ड से सम्बंधित कोई भी समस्या का सामना कर रहे है जैसे आपका कार्ड करप्ट हो गया है या फिर आपका कार्ड ख़राब हो गया है और उसमे आपका कोई इम्पोर्टेन्ट डाटा मौजूद है तो आज के पोस्ट में हम बताएँगे की आप किस तरह से एक ख़राब एसडी कार्ड से बहुत आसानी से अपने डेटा को रिकवर कर सकते हैं.
खराब SD Card से Data को रिकवर कैसे करे
सबसे पहले आपको अपने लैपटॉप या PC में Wondershare Data Recovery का डाटा रिकवरी सॉफ्टवेयर इनस्टॉल करना होगा इसके बाद आपको अपनी खराब या ठीक एसडी कार्ड या पेन ड्राइव को लैपटॉप में इन्सर्ट करना है. आप जिस भी कार्ड से डाटा की रिकवरी करना चाहते है उसे अपने लैपटॉप ये pc में इन्सर्ट करना इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है कि कार्ड ख़राब है फिर ठीक ठाक है.
सॉफ्टवेयर को ओपन करने के बाद आप देख सकते है कि आप किस तरह की फाइल को आप रिकवर करना चाहते हैं फोटो, वीडियो, ऑडियो, ईमेल, डॉक्यूमेंट और अन्य फाइल आप चाहे तो सभी को एक साथ रिकवर कर सकते हैं या फिर आप चाहे तो एक एक करके रिकवर कर सकते हैं.
मान लीजिये आप पहले फोटो को रिकवर करना चाहते है तो सिंपल आपको फोटो पर क्लिक करना है इसके बाद वो ऑप्शन आयेंगे जिनसे आप फाइल या डेटा को रिकवर करना चाहते है इसमें आपके लैपटॉप की हार्डडिस्क और एक्सटर्नल कार्ड जैसे एसडी कार्ड या पेन ड्राइव भी शामिल होता है.
खराब SD Card से Data को रिकवर कैसे करे
Reviewed by Sumeet Dhiman
on
February 16, 2018
Rating:
Reviewed by Sumeet Dhiman
on
February 16, 2018
Rating:


No comments: