मोबाइल बाज़ार में धमाका मचाने वाली कंपनी xiaomi अब भारतीय बाज़ार में Smart TV के जरिये अपनी धाक जमाना चाहती है. दरअसल 14 फरवरी को शाओमी ने भारत में अपने एक 55-इंच का एक टीवी पेश किया था. Mi LED Smart TV 4 की कीमत Rs. 39,999 है. xiaomi smart TV
अब कल कंपनी ने भारत में एक नया बेहद ही सस्ता टीवी पेश किया है. इसकी कीमत Rs. 13,999 से शुरू है. कंपनी ने इसे दो वेरियंट में पेश किया है, 32-इंच और 43-इंच. इसके 32-इंच वेरियंट की कीमत Rs. 13,999 है और इसके 43-इंच की कीमत Rs. 22,999 है. अगर आप भी इनमें से कोई टीवी खरीदना चाहते हैं तो हम आपको बता दें कि यह टीवी 13 मार्च को दोपहर 12 बजे Mi.com पर सेल के लिए उपलब्ध होगा.
15000 रूपये की कीमत के अंदर में मिल रहे हैं ये Smartphone
वैसे बता दें कि, यह कीमतें फ़िलहाल लॉन्च समय के लिए ही हैं. लगता है जैसा कंपनी ने Redmi 5A के साथ किया था, वैसे ही कुछ कंपनी अपने Mi LED Smart TV 4A के साथ भी कर रही है. शुरूआती यूनिट्स को Rs. 13,999 और Rs. 22,999 की कीमत में बेचा जायेगा और बाद में इनकी कीमत क्रमश: Rs. 14,999 और Rs. 22,999 कर दी जाएँगी.
अगर बात करें 32-इंक वेरियंट की तो इसमें अल्ट्रा-ब्राइट LED डिस्प्ले मौजूद है. इसमें 20W स्टीरियो स्पीकर्स भी मौजूद हैं.यह टीवी पैचवाल ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है. इसमें 64-बिट क्वाड-कोर प्रोसेसर के साथ ही 1GB की रैम और 8GB की इंटरनल स्टोरेज भी मौजूद है. इस LED का रेजोल्यूशन 1366x768 है.43-इंच वेरियंट में भी ये सब फीचर्स मिलते हैं. हालाँकि इस LED का रेजोल्यूशन 1920x1080 है.
अगर xiaomi smart TV बाज़ार में भी स्मार्टफ़ोन बाज़ार की तरह सफल हो पाती है तो यह कंपनी के लिए एक बड़ी सफलता होगी.
xiaomi ने लांच किया सबसे सस्ता Smart TV, कीमत मात्र 13,999 रूपए
Reviewed by Sumeet Dhiman
on
March 08, 2018
Rating:
Reviewed by Sumeet Dhiman
on
March 08, 2018
Rating:

No comments: