Graphics Designing कैसे सीखे, इस से क्या क्या फायदे मिलेंगे

क्या है Graphic Designing?

दोस्तों आज की तारिख में Graphic Designing एक ऐसे क्षेत्र है जहाँ हर कोई काम कर सकता है चाहे वह गृहणी हो, स्टूडेंट हो, टाइपिस्ट हो, रिटायर्ड व्यक्ति हो, और यदि एक बार उसका हाथ इस फील्ड में सेट हो जाये तो फिर वो पीछे मुड़ कर नहीं देखता!


वैसे तो दोस्तों ग्राफ़िक डिजाइनिंग जॉब के लिए बहुत सरे सोफ्टवेर प्रयोग किये जाते है परन्तु हमारे यहाँ भारत में जो सॉफ्टवेर सबसे ज्यादा प्रयोग किया जाता है वो है CorelDraw। ऐसा इसलिए भी दोस्तों क्यूंकि एक तो ये सीखने में बहुत ही असान है दूसरा इसको सिखाने वाले इंस्टिट्यूट जो की हर गली मोहल्ले तक फैले हुए हैं ।

दोस्तों आप CorelDraw Software अगर सीख लेते हैं जो की मैं समझाता हूँ बहुत ही असान है फिर आप शादी कार्ड, विजिटिंग कार्ड, लैटर पैड, होर्डिंग, बैनर, पैकेजिंग, प्रोजेक्ट्स, पोस्टर, हैंडबिल, एडवरटाइजिंग, Brochure, Flyer, Catalog, Book Cover , ये सब कुछ बहुत आसानी से Coreldraw का प्रयोग करके बना सकते है।

Graphics Designing सीखे कैसे?

How to become a graphic designer

तो दोस्तों ये भी बहुत असान है इसके लिए ना तो आपको कोई भारी भरकम फीस देनी है न ही घर से बहार जाना है । बस घर में बैठ कर इस साईट पर बताये गए  टुटोरिअल देखें और घर पर ही अपने कंप्यूटर पर यहाँ पर बताये गए टूल्स की प्रैक्टिस करें।


दोस्तों ये आपकी प्रैक्टिस ही होगी जो आपको परफेक्ट बनाएगी …. ये जान लें – सीखना आपने है – -अब आप छोटे बच्चे नहीं है की – टीचर आपके सिर पर खड़ा हो – तभी आप पढ़ेंगे अब आप जो भी टिप्स एंड ट्रिक्स इन  टुटोरिअल के द्वारा जानेंगे – वो आपकी तरक्की के लिए है।

यहाँ मैं बात कर रहा हूँ एक ग्राफ़िक डिज़ाइनर बनने की जिसमे आप सीखेंगे कलर विजिटिंग कार्ड, कलर पैड, होर्डिंग बैनर, पम्प्लेट, हैंडबिल, कैलेंडर, brochure इत्यादि, जिसके बाद आप कमा सकेंगे 12 से 25 हजार रूपये तक महीने या फिर चाहे तो अपना काम भी डाल सकते हैं जिससे आप, अपनी मार्किट में, अपनी खास पहचान बना सकते हैं और ज्यादा तरक्की कर सकतें हैं।

Corel Draw के सभी tutorials आपको निचे मिल जायेंगे 

Graphics Designing कैसे सीखे, इस से क्या क्या फायदे मिलेंगे Graphics Designing कैसे सीखे, इस से क्या क्या फायदे मिलेंगे Reviewed by Sumeet Dhiman on March 28, 2018 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.