स्पैम मैसेज को ब्लॉक करेगा WhatsApp का यह फीचर


लोकप्रिय मैसेजिंग एप्प WhatsApp जल्द ही अपने 'फॉरवर्ड मैसेज' फीचर को अपडेट करने वाली है। इस अपडेट के बाद यूजर्स एक ही मैसेज को कई अलग-अलग ग्रुप में भेजेगा, तो आपको पता चल जाएगा कि यह स्पैम मैसेज है। बता दें कि व्हाट्सएप्प अभी इस फीचर को बीटा वर्जन पर टेस्ट कर रहा है।


यह फीचर अभी 2.18.67  WhatsApp बीटा वर्जन पर उपलब्ध है।

जानकारी के लिए बता दें कि अगर अब अाप WhatsApp पर किसी मैसेज को 25 से अधिक लोगों को भेज सकते हैं, लेकिन आने वाले समय में किसी मैसेज को 25 से अधिक लोगों को भेजने पर व्हाट्सएप्प उस मैसेज को स्पैम कर देगा। इसके अलावा अगर कोई यूजर्स एक ही मैसेज को बार -बार फॉरवर्ड कर रहा है, तो आपको उस चैट के ऊपर आईकॉन पर दिख जाएगा।
इसके अलावा कुछ यूजर्स अपने कई दोस्तों को कोई जोक या चुटकुला भेजते हैं, जबकि कुछ लोग अफवाह फैलाने के लिए किसी मैसेज को फॉरवर्ड करते हैं। व्हाट्सएप ने अब ऐसे लोगों पर नकेल कसने की तैयारी कर ली है।
स्पैम मैसेज को ब्लॉक करेगा WhatsApp का यह फीचर स्पैम मैसेज को ब्लॉक करेगा WhatsApp का यह फीचर Reviewed by Sumeet Dhiman on February 28, 2018 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.