आज की तारीख में जब स्मार्टफोन हमारे जीवन का अभिन्न हिस्सा बन गया है तो 'Power Bank' ही एकमात्र सहारा है जो हमारे फोन को डिस्चार्ज होने से बचा सकता है. अगर आप भी नहीं चाहते कि अचानक ऐसी जगह आपके फोन की बैटरी खत्म हो जाए जहां न बिजली हो और न ही चार्ज करना का कोई ऑप्शन तो फौरन पावर बैंक खरीद आएं. पावर बैंक खरीदने से पहले कुछ बेहद जरूरी चीज़ें चेक करनी होती हैं नहीं तो धोखे में आप नकली पावर बैंक घर ले आएंगे. यहां हम आपको पावरबैंक खरीदने से पहले किन चीज़ों पर ध्यान देना चाहिए इस बारे में बता रहे हैं.
Power Bank खरीदते समय इन बातों का जरुर रखें ख्याल
- अगर आप पावर बैंक खरीदने जा रहे हैं तो ध्यान रखें कि मोबाइल फोन की बैटरी की कैपसिटी से दोगुना कपैसिटी का पावर बैंक खरीदें.
- अगर आप अपने पावर बैंक को डैमेज से बचाना चाहते हैं तो बेहतर बिल्ड क्वॉलिटी का पावर बैंक खरीदें. आपको एमआई से लेकर लेनोवो तक कई ऑप्शन मिलेंगे.
- ध्यान रखें कि आपके पावर बैंक में यूएसबी चार्जिंग कनेक्टिविटी हो.
- पावर बैंक के एलईडी इन्डिकेटर लाइट्स से पावर बैंक की बैटरी का लेवल पता चलता है.
- अगर आप अच्छी कंपनी का पावर बैंक खरीदेंगे तो वो लंबे वक्त तक चलेगा और जल्दी खराब नहीं होगा.
- सबसे सेफ लिथियम-पॉलिमर बैटरी वाले पावर बैंक को माना जाता है. इसलिए आप उन पावर बैंक को खरीद सकते हैं जिनमें लिथियम पॉलिमर की बैटरी लगी हो.
- कम से कम 2.1 ऐम्पियर काउंट वाला पावर बैंक ही खरीदें
- आपको 2 हजार रुपये के रेंज में बेहतरीन पावर बैंक मिल जाएंगे. आप चाहें तो एमआई का पावर बैंक खरीद सकते हैं. इसमें 20 हजार एमएएच की बैटरी है.
- एमबरेंस का पावर बैंक भी अच्छा माना जाता है. इसका डिजाइन भी बेहद कूल है. आप ब्लैक और व्हाइट कलर में Ambrane P-2080 पावर बैंक खरीद सकते हैं. यह आपको 1100 रुपए में मिल जाएगा. इसमें 16 हजार एमएएच की बैटरी है.
Power Bank खरीदने जा रहे है तो 10 बातों का रखे ख्याल, कही नकली ही न ले आये घर
Reviewed by Sumeet Dhiman
on
February 25, 2018
Rating:
Reviewed by Sumeet Dhiman
on
February 25, 2018
Rating:

No comments: